गोरखपुर में ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत: हादसे में एक युवक की हुई मौत, घायल को लखनऊ किया रेफर

गोरखपुर|
हादसे में एक युवक की हुई मौत, घायल को लखनऊ किया रेफर

कौड़ीराम-गोला मार्ग पर घीपोखर के पास ई-रिक्शा और पल्सर बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा पलट गया। बाइक सवार तीनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में पकड़ी के टेंगरी गांव निवासी किशन विश्वकर्मा, रुद्र विश्वकर्मा और आकर्ष राय घायल हुए। गंभीर हालत में आकर्ष राय को कौड़ीराम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।

किशन की हालत गंभीर

किशन विश्वकर्मा और रुद्र विश्वकर्मा को कौड़ीराम-गोला मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। किशन की हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें गोरखपुर और फिर लखनऊ रेफर किया गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार कुछ लोगों को भी चोटें आईं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।