फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 24×7 की बड़ी पहल: रामगढ़ताल में कल आयोजित होगा रक्तदान शिविर, लोगों से बढ़-चढ़कर जुड़ने की अपील

गोरखपुर|1 घंटा पहले
रामगढ़ताल में कल आयोजित होगा रक्तदान शिविर, लोगों से बढ़-चढ़कर जुड़ने की अपील

सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए रामगढ़ताल स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 24×7 में बुधवार सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 24×7 के प्रबंध निदेशक आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में तथा फातिमा हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर आलोक अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। शिविर में विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

अभियान को सफल बनाने में दें योगदान

अस्पतालों में कई बार रक्त की कमी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रक्तदान न केवल किसी अनजान व्यक्ति की जान बचा सकता है। साथ ही यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें। इस मानवीय अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। रक्तदान शिविर रामगढ़ताल स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 24×7 परिसर में आयोजित होगा। जहां सभी आवश्यक चिकित्सीय व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।