'लॉरेंस बिश्नोई गैंग से असलहे खरीद कर गोरखपुर में करते थे सप्लाई': 16 तस्करों को पुलिस ने अरेस्ट किया, आरोपियों में एक नाबालिग शामिल

गोरखपुर|

खोराबार पुलिस ने असलहा तस्करी से जुड़े तीन आरोपियों को अरेस्ट किया। इनमें एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, पिस्टल, कारतूस और मैगजीन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैंट थाना क्षेत्र के डिबिया निवासी अफजल खान और दिव्यनगर रानीडीहा निवासी मोहम्मद शमी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से असलहे खरीदकर पूर्वांचल में सप्लाई करते थे। पुलिस का दावा है कि इसी नेटवर्क से मिले हथियारों का इस्तेमाल कई बड़ी घटनाओं में किया गया।

सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता में बताया कि जांच में दोनों आरोपियों का कनेक्शन उस गैंग से सामने आया है, जिसके अब तक 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। STF गोरखपुर और एंटी थेफ्ट टीम ने पहले पांच तस्करों को चार पिस्टल के साथ पकड़ा था। 15 सितंबर 2026 को कप्तानगंज, कुशीनगर में 25 हजार रुपये के इनामी मोहम्मद आसिफ को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार 17 मार्च 2026 को चिलुआताल में राज कुमार चौहान की गोली और चाकू मारकर हत्या हुई थी। इस वारदात में इस्तेमाल दो पिस्टल भी इसी नेटवर्क से सप्लाई होने की बात सामने आई। मामले में मनीष यादव और सचिन यादव गिरफ्तार किए गए थे।

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

खोराबार पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोचा। टीम में थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह, चौकी प्रभारी सिक्टौर जितेंद्र कुमार निर्मल, कांस्टेबल राजेश पाठक, अमित तिवारी, आदर्श प्रताप सिंह और सुभाष वर्मा शामिल रहे। पुलिस ने खोराबार थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।