गोरखपुर में लीकेज ठीक करते समय घरेलू गैस सिलिंडर में लगी आग: दंपती और हाकर समेत चार लोग झुलसे, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर फेज-1 में शनिवार की सुबह लीकेज से गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे दंपती और हाकर समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह से उसने आग पर काबू पाया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और अपने घरों से बाहर आ गए थे। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार, राप्तीनगर फेज एक स्थित मकान नंबर एलआइजी-156 में 75 वर्षीय रंजन दास अपने परिवार के साथ रहते हैं।
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे उनके घरेलू गैस सिलिंडर में कुछ समस्या आ गई। उन्होंने गड़बड़ी ठीक करने के लिए गैस एजेंसी के हाकर इंद्रेश को अपने घर पर बुलाया। हाकर सिलिंडर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान उसने गैस रिसाव की जांच करने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया घर में आग लग गई। रिसाव के कारण घर में आग फैल गया था इसके चलते लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और गंभीर रूप से झुलस गए। शाहपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
घरों से बाहर आए लोग
वहीं आग लगने के बाद आस-पास कालोनी में रहने वाले लोग सुरक्षा के लिहाज से अपने घरों से बाहर आ गए थे। सूचना मिलने पर मौके पर शाहपुर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसके बाद चारों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने पर शाहपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
दहशत में रहे लोग
घर में आग लगने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को गैस सिलिंडर फटने का डर सताने लगा था। इसके चलते अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे में रंजन दास, उनकी 70 वर्षीय पत्नी जया दास, हाकर इंद्रेश और हरसेवकपुर निवासी 65 वर्षीय दशावती देवी झुलस गईं। दशावती देवी, रंजन दास के घर पर मौजूद थीं। परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

