GDA ने तारामंडल रोड से हटाया अतिक्रमण: ठेले और दुकानें हटवाईं, दुकानदारों को दी चेतावनी

तारामंडल क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अभियान चलाया। प्रवर्तन अधिकारी अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने एसबीआई मुख्य शाखा तिराहे से शाही ग्लोबल अस्पताल होते हुए जीडीए उपाध्यक्ष के आवास तक सड़क के दोनों ओर कार्रवाई की। इस दौरान ठेले, तिरपाल और अस्थायी दुकानें हटवाई गईं।
प्रवर्तन अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि जीडीए का रोस्टर अभियान लगातार जारी है। इसके तहत हर दिन अलग-अलग सड़कों पर अतिक्रमण हटाया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को तारामंडल रोड पर कार्रवाई की गई। टीम ने पहले दुकानदारों को चेतावनी दी और समझाकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दुकानदार को भी सड़क तक फैला कब्जा हटाने के लिए कहा गया। चेतावनी मिलने के बाद उसने खुद ही अपना तिरपाल हटाना शुरू कर दिया। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के बाद तारामंडल रोड पर यातायात व्यवस्था बेहतर हुई है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

