गोरखपुर में विसर्जन जुलूस पर टूटी हाईटेंशन लाइन: करंट की चपेट में आने से तीन की मौत, 10 लोग झुलसे

गोरखपुर|
करंट की चपेट में आने से तीन की मौत, 10 लोग झुलसे

गुलरिहा क्षेत्र में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगी लंबी रॉड हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों के झुलसने की सूचना है।

घटना शाम करीब पांच बजे हुई। प्रतिमा लेकर जा रहे लोग नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे, तभी बिजली के तार की चपेट में आने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार करीब 20 लोगों के झुलसने की सूचना भी सामने आई है।

घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक और भगदड़ का माहौल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।