गोरखपुर में प्राचार्य को हॉकी से पीटा: सिर और हाथ में लगी चोट, दो गेस्ट फैकल्टी पर केस दर्ज

गोरखपुर|
सिर और हाथ में लगी चोट, दो गेस्ट फैकल्टी पर केस दर्ज

बड़हलगंज स्थित पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी कॉलेज ऑफ लॉ में प्राचार्य पर हमले का मामला सामने आया है। प्राचार्य डॉ. अभिषेक पांडेय ने दो लोगों पर गाली-गलौज कर हॉकी से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉ. पांडेय के मुताबिक, वह अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान गेस्ट फैकल्टी आशुतोष शुक्ला और प्रीतिश तिवारी वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और हॉकी से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ में चोटें आईं। खून बहने के साथ वह कुछ समय के लिए अचेत भी हो गए।

जान लेने की कोशिश का आरोप

प्राचार्य ने आरोपियों पर जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।