गोरखपुर में एसएसपी ने 20 इंस्पेक्टर-दरोगाओं का किया तबादला: फील्ड में भेजे, देर रात जारी हुई सूची

गोरखपुर|
फील्ड में भेजे, देर रात जारी हुई सूची

गोरखपुर में एसएसपी के आदेश पर 20 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे सूची जारी की गई। जारी सूची में डीसीआरबी, पुलिस लाइन, पीआरओ और सोशल मीडिया सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को थानों पर भेजा गया है। एसएसपी के आदेश पर 20 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। सभी को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर जाकर कार्यभार ग्रहण करें।

तबादला सूची में डीसीआरबी, पुलिस लाइन, पीआरओ, सोशल मीडिया और थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।आदेश के मुताबिक निरीक्षक विजय कुमार सिंह को डीसीआरबी से डायल 112 में भेजा गया है। उपनिरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से थाना गुलरिहा और उपनिरीक्षक राजू रंजन सिंह को थाना चौरीचौरा से चौकी प्रभारी गोबड़ौर, थाना झंगहा बनाया गया है। उपनिरीक्षक रंजीत रंजन को थाना तिवारीपुर से चौकी प्रभारी डोमिनगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता को पीआरओ से थाना शाहपुर भेजा गया है।

पुलिस लाइन से 12 उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों पर मिली तैनाती

वहीं पुलिस लाइन से 12 उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों पर तैनाती दी गई है। इसमें सोनू कुमार को थाना गीडा, आशुतोष सिंह को थाना बेलीपार, अंजनी कुमार तिवारी को थाना चिलुआताल, संतोष कुमार यादव को थाना गगहा, उमेश कुमार यादव को थाना बेलीपार, अविनाश कुमार सिंह को थाना गोला, विनय कुमार सिंह को थाना पिपराइच, उमेश सिंह यादव को थाना पीपीगंज, उमेश चन्द्र शुक्ला को थाना पीपीगंज, वीरेन्द्र सिंह यादव को थाना गगहा और दीपक कुमार गुप्ता को थाना कैंपियरगंज भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह को थाना एम्स, शैलेन्द्र सिंह यादव को थाना राजघाट, आलोक कुमार सिंह को थाना बांसगांव में तैनात किया गया है। सोशल मीडिया सेल में तैनात सुमित कुमार को थाना गोला भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चुनाव और त्योहारों को देखते हुए थानों पर फोर्स को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस लाइन में काफी समय से जमे दरोगाओं को फील्ड में भेजकर कानून व्यवस्था को और बेहतर करने की कवायद है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।