गोरखपुर में मूर्ति विसर्जन पर बदला ट्रैफिक प्लान: कई रास्तों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, 21-22 अक्टूबर को शाम चार बजे से लागू होगा डायवर्जन

गोरखपुर|
कई रास्तों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, 21-22 अक्टूबर को शाम चार बजे से लागू होगा डायवर्जन

शहर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए 21 और 22 अक्टूबर को महानगर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दोनों दिन शाम चार बजे से प्रतिमा विसर्जन समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान शहर में प्रवेश करने वाले कई मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से आवागमन करना होगा। एसपी यातायात अमित श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था का पालन करें और सफर के दौरान निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करें। हालांकि, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन से छूट दी गई है।

लखनऊ की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सहजनवा बाइपास जीरो प्वाइंट से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा और रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। वाराणसी, आजमगढ़, मऊ और सहजनवा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बेलीपार थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा स्थित फोरलेन से डायवर्ट किया जाएगा। इन्हें रामनगर करजहां और कालेसर के रास्ते आगे जाना होगा। कुशीनगर से आने वाले वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वहीं, देवरिया से आने वाले भारी वाहन रामनगर करजहां फोरलेन और बाघागाड़ा के रास्ते जाएंगे। इन दोनों दिशाओं से शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

रोडवेज बसों के लिए भी निर्धारित किए गए वैकल्पिक मार्ग

गोरखपुर बस अड्डे से लखनऊ और वाराणसी की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को देवरिया बाइपास से डायवर्ट किया जाएगा। ये बसें देवरिया बाइपास रोड, सिक्टौर और रामनगर करजहां होते हुए आगे जाएंगी। नौसढ़ चौराहे से ट्रांसपोर्टनगर चौराहे की तरफ आने वाली रोडवेज बसों को बाघागाड़ा, रामनगर करजहां, देवरिया बाइपास और सिक्टौर के रास्ते भेजा जाएगा।

टैंकर और सरकारी वाहनों के लिए अलग रूट

रोडवेज बस, तेल टैंकर, गैस टैंकर, दुग्ध वाहन और राजकीय वाहन विश्वविद्यालय चौराहा तथा मोहद्दीपुर चौराहे से चारफाटक ओवरब्रिज पहुंचेंगे। यहां से कौवाबाग बाइपास मार्ग, असुरन चौराहा, खजांची चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा और नकहा ओवरब्रिज होते हुए बरगदवा चौराहे से फरेंदा-सोनौली की ओर जाएंगे। फरेंदा और पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन बरगदवा चौराहा, नकहा ओवरब्रिज, स्पोर्ट्स कॉलेज, खजांची चौराहा, असुरन चौराहा, कौवाबाग मार्ग, चारफाटक ओवरब्रिज और मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर की ओर जाएंगे।

नौसढ़ से शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

नौसढ़ तिराहे से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों पर 20 और 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन समाप्त होने तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को नौसढ़ तिराहे से बाघागाड़ा और रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित मार्गों के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।