गोरखपुर में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 22 वर्षीय कपड़ा कारोबारी की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

गोरखपुर|
ट्रक की टक्कर से 22 वर्षीय कपड़ा कारोबारी की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

खोराबार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय कपड़ा कारोबारी विवेक निषाद की मौत हो गई। हादसा जंगल सिकरी में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस के अनुसार, पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल अहमद अलीशाह (तुर्रा बाजार) निवासी सरवन निषाद का बेटा विवेक निषाद अपनी बाइक से मोतीराम अड्डा की तरफ से गोरखपुर शहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जंगल सिकरी के पास सड़क पर एक ट्रक चालक अपनी गाड़ी मोड़ रहा था। अचानक विवेक की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल विवेक को जिला अस्पताल ले गई। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौका पाकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर का बड़ा बेटा था विवेक

विवेक अपने गांव के चौराहे पर ही कपड़े की एक दुकान चलाता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित विवेक ही अपने परिवार का बड़ा सहारा था। उसकी अचानक मौत से माता-पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।