गोरखपुर को मिला हाईटेक साइबर थाना: 4.88 करोड़ की लागत से बना दो मंजिला भवन शुरू, साइबर ठगों पर कसेगी नकेल

गोरखपुर|
4.88 करोड़ की लागत से बना दो मंजिला भवन शुरू, साइबर ठगों पर कसेगी नकेल

साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गोरखपुर पुलिस को नया हथियार मिल गया है। चरगांवा में 4 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक साइबर थाने के नए दो मंजिला भवन का शुक्रवार को एडीजी जोन राम कुमार ने उद्घाटन किया। भवन के उद्घाटन के बाद साइबर अपराधियों पर लगाम कसेगा।

साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए गोरखपुर को नया हाईटेक साइबर थाना मिल गया है। चरगांवा में 4 करोड़ 88 लाख 32 हजार रुपये की लागत से बने दो मंजिला भवन का उद्घाटन शुक्रवार को एडीजी जोन राम कुमार ने किया। पहले एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, फिर उन्होंने फीता काटकर और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भवन का शुभारंभ किया। इसके बाद पूरे परिसर का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर डीआईजी रेंज एस. चन्नप्पा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी उत्तरी राजेश गुनावत, एसपी क्राइम अयोध्या प्रसाद सिंह, एसपी सिटी निमिष पाटील, सीओ कैंट अरुणकुमार एस, सीओ गोरखनाथ रवि सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

अब तक छोटे भवन में चल रहा था साइबर थाना

अब तक साइबर थाना पुलिस लाइन के पास एक छोटे से अस्थायी भवन में चल रहा था, जहां जगह की कमी से कामकाज में काफी दिक्कत होती थी। अब चरगांवा के नए परिसर में शिफ्ट होने से पुलिस को बेहतर कार्यस्थल मिला है। बुधवार से ही यहां कामकाज शुरू हो चुका है और एक ही छत के नीचे साइबर पीड़ितों की शिकायतें सुनी जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साइबर थाने की पहल की थी। उन्होंने 19 अप्रैल 2025 को इसका शिलान्यास और 14 जून 2026 को लोकार्पण किया था। अब औपचारिक उद्घाटन एडीजी जोन ने किया।

सभी सुविधाओं से सुसज्जित है भवन

प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि निर्माण पूरा हो चुका है।राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाए गए इस भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, 50 लोगों की क्षमता वाला सेप्टिक टैंक, बोरिंग, सबमर्सिबल पंप, डीजी सेट, लोकल नेटवर्क और स्ट्रीट लाइट जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं।थाने में फिलहाल 4 इंस्पेक्टर, 7 दरोगा और महिला पुलिसकर्मियों सहित 14 सिपाही तैनात हैं, जो ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड जैसे मामलों की जांच कर रहे हैं। एडीजी जोन राम कुमार ने कहा कि नए भवन से साइबर अपराधों पर और तेजी से लगाम लगेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।