गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की हत्या: पहले मारी गोली फिर धारदार ह​थियार से वार, पुरानी रंजिश के चलते घटना को दिया अंजाम

गोरखपुर|

गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली तिवारी गांव में शनिवार की शाम बिजली विभाग के 55 वर्षीय ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी को पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को हमलावरों ने रास्ते में घेर लिया। पहले गोली मारी और उसके बाद धारदार ह​थियार से ताबड़तोड़ कई वार किये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शिवकुमार गांव में एक ब्रह्मभोज के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां उन पर हमला हुआ। जान बचाने के प्रयास में वह वहां से भागे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें रास्ते में घेरकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब ग्रामीण और परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तब हमलावरों ने कथित तौर पर दोबारा हस्तक्षेप किया और उन पर फिर से हमला कर उन्हें जान से मार डाला।

पुरानी रंजिश में हुई घटना

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना पुरानी आपसी रंजिश का परिणाम है। मृतक के पुत्र आदित्य त्रिपाठी गोरखपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं और फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

आरोपियों के भाई की हत्या में आया था मृतक का नाम

वर्ष 2024 में आरोपियों के चचेरे भाई आदर्श कुमार चौधरी की हत्या हो गई थी। इस मामले में शिव कुमार के परिवार के लोगों का नाम सामने आया था। तभी से ये रंजिश चली आ रही है। वहीं मृतक पक्ष के लोगों की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

तहरीर के आधार पर दर्ज होगा मुकदमा

थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।