गोरखपुर में बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल: इलाज के दौरान तोड़ा दम, बेटे ने बाइक चालक के खिलाफ दी तहरीर

उरुवा बाजार में बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। बिरई बुजुर्ग निवासी मुख्तार अहमद 13 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे दुकान जा रहे थे। गांव के मोड़ से रामजानकी मार्ग पर निकलते ही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन मुख्तार को उरुवा बाजार अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बाइक चालक पर कार्रवाई की मांग
मृतक के बेटे मोहम्मद शहजाद शेख ने दाह संस्कार के बाद उरुवा बाजार थाने में तहरीर दी। उन्होंने दुर्घटना में शामिल बाइक नंबर यूपी 53 एफडब्ल्यू 6126 के चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

