गोरखपुर में चाइनीज मांझे से युवक की कटी गर्दन: तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, कई मौतों के बाद भी पुलिस मांझे की बिक्री पर नहीं लगा पा रही रोक

गोरखपुर|
तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, कई मौतों के बाद भी पुलिस मांझे की बिक्री पर नहीं लगा पा रही रोक

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग में शनिवार को चाइनीज मांझे से सूर्यकुंड निवासी रमेश कन्नौजिया (35) की गर्दन कट गई जिससे उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी शव का ​चेहरा दिखाने के लिए चिल्लाती रही। इससे आसपास के लोगों के आंखों में भी आंसू आ गए। लोग पुलिस प्रशासन को कोसते नजर आए। लोगों ने कहा कि अगर पुलिस मांझा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करती तो इस तरह के हादसे पर रोक लगाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, सूर्यकुंड निवासी रमेश कन्नौजिया कास्मेटिक की दुकान पर काम करता था। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि युवक की मौत हो गई है। इस घटना की जांच की जा रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

10 साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि रमेश की 10 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। जिसमें बेटी नौ साल और लड़का पांच साल का है। रमेश मोपेड से दोपहर में करीब एक बजे कास्मेटिक की दुकान पर जा रहे थे। वहां वह काफी समय से काम करते थे। हावर्ट बंधे पर उनकी गर्दन मांझे में फंस गई जिससे उनकी आधी गर्दन कट गई। पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पत्नी पुन्ना और पिता फकीरे पहुंचे। जहां रमेश का शव देखकर बिलखने लगे।

दो माह में हावर्ट बांध पर हो चुके हैं कई हादसे

दो माह में हावर्ट बांध पर कई हादसे हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी घर जाते समय एक व्य​क्ति का गर्दन कट गया था, जिससे उनकी हालत खराब हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अ​भियान चलाया था। इस दौरान चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई भी की थी। इसके बाद भी पूरी तरह से इस पर रोक नहीं लग पाया है।

सख्त कार्रवाई न होने से धड़ल्ले से बेचा जा रहा मांझा

लोगों का आरोप है कि चाइनीज मांझा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण दुकानदार धड़ल्ले से मांझा बेच रहे हैं। इसके चलते कई लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। सख्त कार्रवाई के बाद ही चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाया जा सकता है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।