गोरखपुर के रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले बैग: संदिग्ध दिखने पर टीम ने की जांच, बरामद हुई अंग्रेजी शराब

गोरखपुर|

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अपराध आसूचना शाखा गोरखपुर क्षेत्र की संयुक्त टीम ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-9 पर एक सफल तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पश्चिमी छोर के शौचालय के पास दो लावारिस बैग पड़े हुए मिले। टीम ने आसपास मौजूद यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी बैग अपना नहीं बताया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में दोनों बैग खोले गए। संदिग्ध दिखने पर जब टीम ने बैगों की जांच की, तो उसमें से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

बैगों की तलाशी लेने पर उसमें से 180 एमएल के कुल 132 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के पैकेट निकले। बरामद की गई इस अवैध शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब 17,160 रुपये आंकी गई है। सुरक्षा बलों ने तुरंत सारे माल को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक बृजेश कुमार आर्य, सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक बृजराज यादव और केपी भारती मुख्य रूप से शामिल रहे, जो स्टेशन पर सुरक्षा और निगरानी का जिम्मा संभाल रहे थे।

शराब छोड़ने वाले व्य​क्ति की तालाश जारी

टीम ने शराब को जब्त कर लिया। मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए अधिकारिता रखने वाले रेसुब पोस्ट गोरखपुर को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में शराब को स्टेशन तक लाने और छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों और आगामी दिनों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध तस्करी व संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ निगरानी काफी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बलों का कहना है कि स्टेशन परिसर का इस्तेमाल किसी भी अवैध कारोबार के लिए नहीं होने दिया जाएगा और आने वाले दिनों में भी इस तरह के औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।