गोरखपुर में दोपहर की बारिश से मौसम सुहाना: गर्मी से मिली राहत, बदलता रहेगा मौसम

गोरखपुर|

शहर में सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह तक तेज धूप और उमस से परेशान लोग दोपहर की बारिश के बाद राहत महसूस करते नजर आए। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। मौसम में आई इस अचानक बदलाव ने पूरे शहर का मिजाज बदल दिया।

सुबह से ही गोरखपुर में तेज धूप थी। लोग गर्मी से बेहाल थे। दोपहर होते-होते आसमान में बादल घिरने लगे। देखते ही देखते तेज हवा चली और फिर बारिश शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में सड़कों पर पानी भर गया। कई इलाकों में नालियां उफान पर आ गईं। अचानक आई इस बारिश से लोगों को चौंकना पड़ा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गर्म हवाओं की जगह ठंडी हवा चलने लगी। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।

सुबह में तेज धूप और बढ़ती गर्मी

सोमवार सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा। तेज धूप निकली। सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा। सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा गर्मी महसूस हुई। तेज हवाएं भी चल रही हैं। हवा की रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

आंधी और बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों कैलाश पांडेय का कहना है कि दोपहर के बाद मौसम फिर बदल सकता है। बादल घिरेंगे। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। पूर्वांचल में थंडरक्लाउड एक्टिव हो रहे हैं। इससे अचानक मौसम खराब हो सकता है। हालांकि यह बदलाव गर्मी से राहत देगा। लेकिन अस्थिरता बनी रहेगी।

अगले तीन दिन लगातार बदलता रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.1 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। नमी का स्तर 56 से 63 प्रतिशत के बीच रहा।

फिर बढ़ेगी गर्मी: मंगलवार के बाद बदलाव

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार तक यह बदलाव जारी रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू होगी। यानी कुछ दिनों की राहत के बाद गर्मी फिर जोर पकड़ सकती है। लोगों को इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।