गोरखपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव: मौत की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर|
मौत की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

घघसरा क्षेत्र के कोडरी गांव में रविवार सुबह 45 वर्षीय महिला का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

मृतका की पहचान बैजनाथ उर्फ टीके प्रसाद की पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है। उनकी तीन बेटियां निशा, मनीषा और खुशी हैं। मनीषा की शादी हो चुकी है। मीरा देवी मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती थीं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।