गोरखपुर के फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा हॉल में चल रहा था अवैध हुक्काबार: पुलिस ने मारा छापा, दो गिरफ्तार

गोरखपुर|
पुलिस ने मारा छापा, दो गिरफ्तार

खोराबार पुलिस ने रविवार को क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में छापा मारकर अवैध हुक्काबार का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि संचालक समेत चार लोग भागने फरार हो गए। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में पिछले कुछ समय से हुक्काबार चलाया जा रहा था। आरोप है कि यहां लाइसेंस होने का झांसा देकर शहर के कम उम्र के लड़के-लड़कियों, खासकर कॉलेज स्टूडेंट्स को पार्टी के नाम पर बुलाया जाता था। उन्हें फ्लेवर के नाम पर तंबाकू वाला हुक्का पिलाया जाता था। इसके एवज में एक व्यक्ति से 1500 से 2000 रुपये लिए जाते थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि यहां देर रात तक नाबालिगों की भीड़ जुटती है। इसी सूचना के आधार पर खोराबार थाना प्रभारी ने टीम के साथ सादे कपड़ों में रेकी कराई और फिर छापा मारा।

मौके से क्या-क्या मिला

छापे के दौरान पुलिस को मौके से सात हुक्के मिले, जिनमें पाइप और चिलम लगी हुई थी और वे चालू हालत में थे। इसके अलावा पांच छोटे पैकेट फ्लेवरयुक्त तंबाकू, हुक्के में इस्तेमाल होने वाला क्यूब कोल (कोयला) के तीन बॉक्स, आठ डिस्पोजेबल माउथ टिप्स और कोयला जलाने वाले दो कोल बर्नर बरामद किए गए। पुलिस ने पूरे सामान को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के अजमेर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के मदनगंज निवासी रवि दग्दी और बलरामपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया निवासी अखिलेश वर्मा के रूप में हुई। दोनों यहां हुक्का सर्व करने और ग्राहकों से पैसे वसूलने का काम करते थे। इस मामले में खोराबार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 496/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 271 और 223 तथा सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस रैकेट में चार अन्य लोगों को वांछित किया है। इनमें मुख्य संचालक कैंट थाना क्षेत्र के दक्षिण बेतियाहाता स्थित मन्नत हाउस निवासी रक्ष ढींगरा, शाहपुर थाना क्षेत्र की बिछिया रेलवे कॉलोनी निवासी सोनू गुप्ता और उनके दो साथी दीपक और सागर शामिल हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।