गोरखपुर में चार वाहन चोर अरेस्ट: बाइक खोलकर बेचते थे पुर्जे, डेढ़ साल से सक्रिय था गिरोह

गोरखपुर|
बाइक खोलकर बेचते थे पुर्जे, डेढ़ साल से सक्रिय था गिरोह

बेलीपार क्षेत्र में बाइक चोरी कर उनके पुर्जे बेचने वाले चार युवकों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपियों के पास से चोरी की चार मोटरसाइकिलें और एक बोरे में रखे इंजन, हैंडल सेट, शॉकर व टायर-रिम समेत अन्य पार्ट्स बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दसवीं तक पढ़े हैं और नौकरी नहीं मिलने के कारण चोरी करने लगे। गिरोह घरों के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाता था। इसके बाद मोटरसाइकिल को खोलकर उसके अलग-अलग पुर्जे बेच दिए जाते थे, ताकि पहचान और गिरफ्तारी से बचा जा सके।

पुलिस के अनुसार, बेलीपार क्षेत्र के कुलदीप शाही की स्प्लेंडर बाइक आठ अक्टूबर को घर के सामने से चोरी हुई थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसी दौरान चारों युवकों के बारे में जानकारी मिली। मंगलवार तड़के करीब चार बजे पुलिस ने महाब बंधा मोड़ पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

संतकबीरनगर के तीन आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के सकरैचा निवासी अंगद कुमार यादव, धनघटा क्षेत्र के रजनीली निवासी शिवा कुमार, महुली क्षेत्र के सतहरा निवासी आशुतोष कसौधन और गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के मोहन बेदौली निवासी अतुल राय के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि चारों करीब डेढ़ साल से इस तरह की वारदातों में सक्रिय थे। गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर बेचते थे।

अंगद और अतुल पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस जांच में अंगद कुमार यादव को गिरोह का प्रमुख सदस्य बताया गया है। उसके खिलाफ बेलीपार के अलावा गीडा और खलीलाबाद थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। अतुल राय के खिलाफ सिकरीगंज थाने में चोरी का मामला दर्ज है। वहीं, शिवा कुमार और आशुतोष कसौधन उर्फ अमन के खिलाफ पहली बार मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।