गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला फल विक्रेता का शव: ट्रेन से गिरने या टक्कर की आशंका, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
पीपीगंज रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी राम शब्द के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
राम शब्द मूल रूप से महराजगंज के बृजमानगंज के रहने वाले थे। करीब 20 साल से वह परिवार के साथ बढ़या रोड पर फल का ठेला लगाते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक शादीशुदा बेटी और दो बेटे हैं। वह रेलवे लाइन पर घायल हालत में मिले। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मामले की जांच कर रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक, जिस समय राम शब्द ट्रैक पर मिले, उसी दौरान गोरखपुर से नौतनवा की ओर पनवेल एक्सप्रेस गुजरी थी। ट्रेन का पीपीगंज स्टेशन पर ठहराव नहीं है। पुलिस यह पता लगा रही है कि राम शब्द ट्रेन से गिरकर घायल हुए थे या ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

