गोरखपुर में कल से करवट लेगा मौसम: झमाझम बारिश के आसार, सक्रिय हो रहा प​श्चिमी विक्षोभ

गोरखपुर|
झमाझम बारिश के आसार, सक्रिय हो रहा प​श्चिमी विक्षोभ

अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। 16 अक्टूबर को बारिश का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और आसपास के मध्यवर्ती जिलों तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अक्टूबर के बाद प्रदेश में मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाने के आसार हैं।

झमाझम बारिश के आसार, सक्रिय हो रहा प​श्चिमी विक्षोभ

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। इसके बाद 15 और 16 अक्टूबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान तराई क्षेत्र और उससे सटे मध्यवर्ती जिलों में बारिश की संभावना है। 16 अक्तूबर को लखनऊ में भी बारिश हो सकती है। तापमान में आंशिक गिरावट भी आ सकती है। मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। इसके प्रभाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलेगा। इसके बाद वर्षा का दौर पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों और उनसे सटे मध्यवर्ती जिलों को प्रभावित कर सकता है।

झमाझम बारिश के आसार, सक्रिय हो रहा प​श्चिमी विक्षोभ

24 घंटे तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 48 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हुई। अब यह मौसमी सिस्टम आगे बढ़ गया है और बारिश का दौर थम गया है। प्रदेश में फिलहाल कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके चलते अगले 24 घंटे तक ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर, आगरा और सहारनपुर तक 15 और 16 को बारिश के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में अगले बदलाव की वजह एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ होगा। इसके प्रभाव से 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में स्थित तराई के जिलों और उनसे सटे मध्यवर्ती इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।