गोरखपुर में भारी आंधी-बारिश का कहर: झोपड़ी पर पेड़ गिरने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

गोरखपुर|
झोपड़ी पर पेड़ गिरने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र में आंधी-बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लक्ष्मीपुर द्वितीय ग्राम सभा के गजरहिया टोले में करीब तीन बजे विशाल पेड़ एक झोपड़ी पर जा गिरा। हादसे के समय झोपड़ी में मौजूद चार लोग मलबे और पेड़ के नीचे दब गए। इनमें किशन (13), सुभाष (45) और ज्ञानमती (40) की मौके पर मौत हो गई। श्याम मिलन (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी आलोक रंजन सिंह, सीओ अनुराग सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से राजस्व कर्मियों और पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। लेखपाल गिरिजा दत्त पांडेय ने भी लोगों को बाहर निकालने में सक्रिय भूमिका निभाई। चारों को कैंपियरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गंभीर हालत में श्याम मिलन को प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

हादसे के बाद सपा नेता साधु यादव अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। एसडीएम आलोक रंजन सिंह ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।