गोरखपुर में रसोई गैस सिलेंडर लीकेज होन से लगी भीषण आग: एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

गोरखपुर|
एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर इलाके में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा हुमायूंपुर दक्षिणी के रहने वाले कृष्णा चौधरी के मकान में हुआ। कृष्णा चौधरी की पत्नी नीला देवी किचन में खाना बनाने के लिए गई थीं। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर से पहले से ही रिसाव हो रहा था, जिससे पूरी रसोई में गैस फैल चुकी थी। जैसे ही नीला देवी ने खाना पकाने के लिए माचिस जलाई, वहां फैली गैस ने तुरंत भयानक आग का रूप ले लिया।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसी

रसोई से अचानक उठी आग की लपटों और पीड़ित परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, झुलसे हुए पांच लोगों में से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल होने वालों में कृष्णा चौधरी की पत्नी नीला देवी और उनका बेटा राजकुमार शामिल हैं। वहीं, परिवार के अन्य तीन सदस्यों को प्राथमिक उपचार और डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

गैस रिसाव होने पर बरतें सावधानियां

गैस की गंध आते ही सबसे पहले मुख्य सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर दें। रसोई या घर का कोई भी बिजली का स्विच ऑन या ऑफ न करें, क्योंकि इससे निकलने वाली छोटी सी चिंगारी भी आग भड़का सकती है। रिसाव का पता लगाने या चूल्हा जलाने के लिए भूलकर भी माचिस या लाइटर का इस्तेमाल न करें।

रसोई के सभी खिड़की और दरवाजों को तुरंत खोल दें ताकि गैस बाहर निकल सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।