गोरखपुर के सर्राफा कारोबारी के पोते की हत्या: बेसमेंट में मिला शव, पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

गोरखपुर|1 घंटा पहले
बेसमेंट में मिला शव, पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

गोरखपुर के खजनी कस्बे में एक बड़े सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर दी गई है। सोमवार को लापता हुए इस मासूम का शव आज सुबह पड़ोस में रहने वाले सर्वेश भट्ट के घर के बेसमेंट से बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पड़ोसी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

खजनी कस्बे के प्रतिष्ठित ज्वैलरी कारोबारी लक्ष्मी नारायण वर्मा का 10 साल का पोता वैभव वर्मा सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल से घर लौटा था। वह अपनी नई साइकिल लेकर घर के पीछे वाली गली में खेलने निकला था। जब बच्चा काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिवार ने खोजबीन शुरू की। परिवार को सूचना मिली की बच्चे की साइकिल और चप्पल खेत में पड़ी हैं। ​परिवार के लोग वहां पहुंचे। आसपास तलाश की दोस्तो, स्कूल और रिश्तेदारों से पता किया। जानकारी न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।

आरोपी के बेसमेंट से बरामद हुआ बच्चें का शव

पुलिस फॉरेंसिक, डॉग स्कवॉयड के साथ मौक पर पहुंची। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो वैभव दोपहर 2:07 बजे पड़ोसी युवक सर्वेश भट्ट के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की 5 टीमों ने खोजी कुत्तों की मदद से रातभर तलाशी अभियान चलाया। मंगलवार की सुबह संदेह के आधार पर जब पड़ोसी सर्वेश भट्ट के घर के बेसमेंट की तलाशी ली गई, तो वहां से वैभव का शव बरामद हुआ।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

पुलिस ने मुख्य आरोपी सर्वेश भट्ट को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के सटीक कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा होना बाकी है। वैभव के पिता हनुमान का कहना है कि मां के गुजर जाने के बाद से वैभव ज्यादा वक्त मेरे साथ ही बिताता था। वैभव के पिता और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश

करीब एक महीने पहले ही लंबी बीमारी के बाद वैभव की मां श्वेता वर्मा का भी निधन हुआ था, जिसके बाद से तीन भाइयों में सबसे छोटे वैभव को पूरा परिवार बहुत लाड-प्यार से रखता था। खजनी क्षेत्र में इस तरह की पहली खौफनाक वारदात से स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों और व्यापार मंडल के सदस्यों में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है।

सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

मंगलवार की सुबह तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला। बच्चे की मां का एक महीने पहले निधन हो गया था। परिवार से पूछताछ में पता चला कि बच्चा गुमसुम रहता था। ऐसे में पुलिस जांच कर रही है कि कहीं बच्चा खुद से तो कहीं नहीं चला गया। वैभव इलाके के बड़े और प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से है। ऐसे में किसी ने फिरौती के लिए या परिवार से रंजिश में तो उसे नहीं उठाया है। बच्चे के साथ स्कूल में कुछ ऐसा हुआ हो, जिससे उसके मन में डर आ गया हो और वह चला गया हो या खेत में जाकर कहीं रास्ता तो नहीं भटक गया। पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं।

जांच के लिए पांच टीमों का गठन

एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया- बच्चे की तलाश की जा रही है। अपहरण समेत सभी संभावित एंगल पर जांच का टास्क 5 अलग-अलग टीम को दिया गया है। सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।