गोरखपुर में वैक्सीनेशन के बाद नवजात की मौत: टीके के बाद नाक से आया खून, पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

गोरखपुर|
टीके के बाद नाक से आया खून, पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

भटहट क्षेत्र में 54 दिन के नवजात की मौत के बाद उसके पिता ने टीकाकरण पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि टीका लगने के करीब 12 घंटे बाद बच्चे की नाक से दो बार खून निकला था। परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

घोड़ादेउर गांव निवासी राम वशिष्ठ गौड़ के मुताबिक, वह 23 अक्टूबर को बेटे आयांश को टीका लगवाने एएनएम सेंटर ले गए थे। वहां बच्चे को तीन टीके लगाए गए। करीब 12 घंटे बाद उसकी नाक से खून आने लगा। 24 अक्टूबर को परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भटहट लेकर पहुंचे। वहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

टीकाकरण से मौत की वजह से इनकार

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर को नियमित टीकाकरण सत्र में छह बच्चों को टीके लगाए गए थे। किसी अन्य बच्चे को परेशानी नहीं हुई। उनके अनुसार, आयांश की मौत की वजह टीकाकरण नहीं हो सकती। इसके पीछे कोई अन्य कारण हो सकता है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।