गोरखपुर में आरटीओ कार्यालय में मिला बाहरी व्यक्ति: आरटीओ कार्यालय में दलालों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश, अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सतर्क

गोरखपुर|
आरटीओ कार्यालय में दलालों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश, अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सतर्क

चरगांवा स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में अनधिकृत व्यक्तियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कार्यालय की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी (नगर) गजेन्द्र कुमार और एसपी सिटी निमिष पाटील ने शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में एक अनधिकृत व्यक्ति कार्य करता हुआ पाया गया। अधिकारियों ने उसकी पहचान कराते हुए उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू करा दी है।

निरीक्षण के दौरान सामने आए इस मामले ने परिवहन कार्यालय परिसर में बाहरी और अनधिकृत व्यक्तियों की मौजूदगी को लेकर प्रशासन की सतर्कता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्यालय की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया और वहां मौजूद अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परिसर में किसी भी दलाल या अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए। कार्यालय के कामकाज में केवल अधिकृत अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बिहार का रहने वाला है आरोपी

प्रशासन के अनुसार, निरीक्षण के दौरान परिसर में एक व्यक्ति काम करते मिला। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में वह शाहपुर गीतावाटिका के पास रहता है। अपर जिलाधिकारी गजेन्द्र कुमार और एसपी सिटी निमिष पाटील ने कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को अनधिकृत रूप से काम करने की अनुमति न दी जाए। साथ ही दलालों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सतर्कता बरतने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।