गोरखपुर में ट्रक की टक्कर से सिपाही की मौत: सीओ कार्यालय से सरकारी कागजात लेकर झंगहा थाने जा रहे थे, एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर|

गोरखपुर में चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास शुक्रवार रात ट्रक की टक्कर से झंगहा थाने में तैनात आरक्षी अर्जुन गौड़ की मौत हो गई। वह सीओ कार्यालय से सरकारी कागजात लेकर झंगहा थाने जा रहे थे। शनिवार को पुलिस लाइन में SSP ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास शुक्रवार रात ट्रक की टक्कर से झंगहा थाने में तैनात आरक्षी अर्जुन गौड़ की मौत हो गई। वह चौरी चौरा स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय से सरकारी कागजात लेकर झंगहा थाने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। घायल सिपाही को पुलिसकर्मी एम्स अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सीओ कार्यालय से सरकारी कागजात लेकर झंगहा थाने जा रहे थे, एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के रहने वाले थे

बलिया जिले के निवासी अर्जुन गौड़ पुत्र तेज प्रताप गौड़ झंगहा थाने में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर तैनात थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह सीओ कार्यालय से सरकारी कागजात लेकर जा रहे थे। देवीपुर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पर चौरी चौरा पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें एम्स ले गई, जहां मौत हो गई। अर्जुन राम करीब दो साल तक चौरी चौरा थाने में तैनात रहे थे। लगभग एक साल पहले उनका स्थानांतरण झंगहा थाने में हुआ था।

सीओ कार्यालय से सरकारी कागजात लेकर झंगहा थाने जा रहे थे, एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

उनका परिवार चौरी चौरा थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में रहता है। पत्नी और दो बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस शहीद स्मृति स्थल पर दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एसपी उत्तरी राजेश धूमावत, एसपी अपराध अयोध्या प्रसाद सिंह, एएसपी एवं सीओ लाइन अरुण कुमार एस तथा प्रतिसार निरीक्षक अविचित पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।