गोरखपुर में यात्रियों के लिए चलेगी दो स्पेशल ट्रेने: दिल्ली और बिहार के लोगों को मिलेगी सुविधा, रेल प्रशासन ने समय-सरिणी में किया बदलाव

गोरखपुर|

गोरखपुर रेल मंडल से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे दो नई स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इसके साथ ही, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15009/15010) के समय में भी 1 नवंबर 2026 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिससे यात्रियों का समय बचेगा।

रेलवे प्रशासन ने परिचालन संबंधी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गाड़ी संख्या 15009/15010 गोरखपुर-इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस की समय-सारिणी में बदलाव किया है। नई समय-सारिणी के अनुसार यह ट्रेन अब 644 किमी की दूरी कम समय में तय करेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से रात 09:00 बजे रवाना होगी। यह मानीराम से रात 09:20 बजे, पीपीगंज से 09:35 बजे, आनंदनगर से रात 10:05 बजे, गोंडा से रात 01:40 बजे और सीतापुर से सुबह 06:31 बजे छूटकर अगले दिन सुबह 11:35 बजे इज्जतनगर पहुंचेगी।

सुबह सात बजे पहुंचेगी गोरखपुर

वापसी में यह ट्रेन इज्जतनगर से पहले के समय (दोपहर 3:30 बजे) के बजाय अब शाम 05:00 बजे रवाना होगी। यह पीलीभीत से शाम 06:05 बजे, गोला गोकर्णनाथ से रात 08:30 बजे, लखीमपुर से रात 09:00 बजे, सीतापुर से रात 09:53 बजे और अगले दिन सुबह 06:00 बजे आनंदनगर होते हुए सुबह 07:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

दिल्ली-बिहार के यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों के दौरान दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट और भीड़ से राहत देने के लिए शकूर बस्ती - मानसी अनारक्षित त्योहार स्पेशल (04406) यह ट्रेन दिल्ली (शकूर बस्ती) से बिहार के मानसी के बीच नवंबर 2026 में दोनों दिशाओं से 8-8 फेरे लगाएगी। शकूर बस्ती से यह ट्रेन 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को चलेगी। शकूर बस्ती से यह शाम 7:10 बजे चलकर नई दिल्ली (रात 8:00 बजे) और गाजियाबाद (रात 8:55 बजे) होते हुए अगले दिन दोपहर 2:40 बजे गोरखपुर से गुजरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास के कोच भी लगाए जाएंगे, लेकिन यात्री इनमें अनारक्षित टिकट लेकर भी सफर कर सकेंगे, जिससे बिना रिजर्वेशन वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

दिल्ली - सीतामढ़ी त्योहार स्पेशल

दिल्ली और बिहार के सीतामढ़ी के बीच भी विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है जो गोरखपुर होकर गुजरेगी। यह ट्रेन दिल्ली से रात 11:05 बजे रवाना होकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर और गोंडा होते हुए अगले दिन दोपहर 1:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद रक्सौल और बैरगनिया होते हुए रात 11:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए यह ट्रेन 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रात 12:45 बजे चलाई जाएगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा NTES या हेल्पलाइन नंबर 139 पर ट्रेनों की सही स्थिति जरूर जांच लें।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।