गोरखपुर में टिकट वालों को ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी एंट्री: यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे का फैसला, बिना पुख्ता कारण के नहीं बदल सकेंगे प्लेटफार्म

गोरखपुर|
यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे का फैसला, बिना पुख्ता कारण के नहीं बदल सकेंगे प्लेटफार्म

दशहरा से छठ तक यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एनईआर ने बड़ा कदम उठाया है। 30 अक्टूबर तक प्लेटफार्म पर टिकट धारकों को ही प्रवेश मिल सकेगा। साथ ही बिना पूर्व अनुमति या पुख्ता कारण ट्रेन का प्लेटफार्म नहीं बदल सकेंगे। रेलवे ने सभी प्रमुख स्टेशनों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।

त्योहार के सीजन में भीड़ नियंत्रित करने के लिए गोरखपुर समेत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर निगरानी एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गोरखपुर, लखनऊ, छपरा, वाराणसी समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया (विश्राम स्थल) बनाए जा रहे हैं। गोरखपुर जंक्शन पर लगभग 2500 वर्गमीटर में पांच होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे, जहां लगभग 2000 यात्रियों को बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी।

इमरजेंसी में ही बदला जाएगा ट्रेन का प्लेटफार्म

त्योहार में यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने कई बदलाव किए है। बहुत इमरजेंसी होने पर ही ट्रेन का प्लेटफार्म बदला जाएगा। प्लेटफार्म का बदलाव ट्रेन के आने या प्रस्थान के दो घंटे पहले करना होगा। मुख्यालय एवं मंडलों में बनाए गए वार रूम में 24 घंटे अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। ये अफसर रोजाना होने वाली भीड़ का आकलन करेंगे और जरूरत पड़ने पर तत्काल नई स्पेशल ट्रेन चला सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों पर पर्याप्त पानी की उपलब्धता और खान-पान के स्टॉल को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

रेलवे स्टेशनों, प्लेटफार्म, सीढ़ियों, पैदल उपरिगामी पुल पर रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है। स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सर्कुलेटिंग एरिया (स्टेशन परिसर) यात्री प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्म पर विशेष निगरानी की जाएगी। यात्रियों को दिक्क्त न हो इसके लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

चलाई जाएंगी ये ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी संख्या 09083/09084 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 18 और 25 अक्टूबर रविवार को और गोरखपुर से 20 व 27 अक्टूबर को गोरखपुर से चलेगी। ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से रविवार सुबह 4.30 बजे चलकर सोमवार सुबह 4.15 बजे ईदगाह जंक्शन और शाम 7.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन गोरखपुर से सोमवार को रात 10.45 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12.15 बजे ईदगाह और बुधवार सुबह 11.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में 8 स्लीपर, 11 जनरल कोच लगे होंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।