गोरखपुर में बॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी 12वीं की छात्रा: तीन घंटे तक पुलिस को छकाया, शादी के आश्वासन पर उतरी नीचे

गोरखपुर|

गुलरिहा थाना क्षेत्र के मंगलपुर में सोमवार की सुबह करीब पांच बजे 12वीं की छात्रा एक युवक से शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

छात्रा ने कहा कि घरवाले उसकी शादी दूसरी जगह तय कर रहे हैं लेकिन वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती है। उसने मांग पूरी नहीं होने पर टॉवर से कूदने की धमकी भी दी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी मिलने पर थोड़ी देर में पुलिस और छात्रा के परिजन पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक उसने पुलिस और परिजनों को खूब छकाया। शादी के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरी जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

सुबह पांच बजे टॉवर पर चढ़ी

गुलरिहा थाना क्षेत्र के मंगलपुर में मोबाइल टॉवर लगा है। सोमवार की सुबह 19 वर्षीय एक छात्रा टॉवर पर चढ़ गई। टहलने निकले लोगों ने छात्रा को टॉवर पर चढ़ा देखा तो उससे टॉवर पर चढ़ने का कारण पूछा। इस पर छात्रा ने बताया कि मेरा पास के गांव के एक युवक से काफी समय से प्रेम संबंध है। मैं उसी से शादी करना चाहती हूं लेकिन घरवाले मेरी शादी कहीं और तय कर रहे हैं। पूछताछ में पता चला कि छात्रा का पास के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध है। इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो उन्होंने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर छात्रा टॉवर पर चढ़ गई थी। करीब तीन घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस की मदद से छात्रा को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।