गोरखपुर में ट्रैवल्स दुकान से 1.59 लाख की चोरी: पुलिस ने महिला को किया अरेस्ट, हिरासत में बाल अपचारी

बड़हलगंज में ट्रैवल्स दुकान में ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 60,130 रुपये बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को अज्ञात चोरों ने ट्रैवल्स दुकान के स्लाइडिंग डोर का ताला तोड़कर काउंटर से 1,59,264 रुपये चोरी कर लिए थे। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
दो थानों में दर्ज हैं पुराने केस
पुलिस ने छानी सोनकर निवासी मूल रूप से जयनगर थाना बरहज जिला देवरिया और वर्तमान निवासी दोहरीघाट जिला मऊ को गिरफ्तार किया है। बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ बड़हलगंज थाने में पहले से भी केस दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) बढ़ाई गई है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

