गोरखपुर में मिला युवक का शव: कई दिनों से था बीमार, रेलवे स्टेशन पर रैक गिराने का करता था काम

खोराबार थाना क्षेत्र स्थित भैंसहा गोला टोला में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में चर्चा शुरू हो गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मृतक की पहचान सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के गोड़ा निवासी जितेंद्र निषाद (40) के रूप में हुई। वह रामवृक्ष के पुत्र थे।
पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र कुसम्ही रेलवे स्टेशन पर रैक गिराने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार चल रहा था और शराब का सेवन भी करता था। परिवार के सदस्यों ने बीमारी और शराब को उनकी मौत की संभावित वजह बताया है। हालांकि, अभी तक मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मामले में आवश्यक जांच की जा रही है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

