गोरखपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: फंदे से लटका मिला शव, चार दिन पहले ही मुंबई से लौटा था

पिपराइच क्षेत्र के रतनपुर गांव में बुधवार सुबह 30 वर्षीय मन्ने कुमार का शव घर में पंखे के कुंडे से लटका मिला। वह चार दिन पहले ही मुंबई से गांव लौटा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मन्ने कुमार पुत्र विदेशी मुंबई की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह पत्नी और बच्चों के साथ वहीं रहकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि गांव लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, इस विवाद और मौत के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण
युवक की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं। गांव में भी शोक का माहौल है। थाना प्रभारी अनुप सिंह के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

