लग्जरी नहीं, वैल्यू और क्वालिटी ऑफ लाइफ है लोगों की जरूरत: तारामंडल में बनेगा ग्रुप हाउसिंग, एचपीजीके और गैलेंट में एमओयू हुआ साइन

गोरखपुर|

गोरखपुर में गैलेंट और एचपीजीके ग्रुप ने रामगढ़ताल क्षेत्र में पाम पैराडाइज के पास एक ग्रुप हाउसिंग विकसित करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर रामगढ़ताल स्थित एक होटल में रविवार को एचपीजीके और गैलेंट की ओर से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां दोनों कंपनियों में एमओयू साइन हुआ। दोनों समूहों का मुख्य जोर परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर रहेगा।

गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि प्रीमियम हाउसिंग को लेकर लोगों की सोच बदल रही है। उन्होंने कहा कि आज का खरीदार सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि वैल्यू और क्वालिटी ऑफ लाइफ खोजता है। हर कम्युनिटी अलग है। लोगों की जरूरतों को समझने के बाद हमारा प्रयास है कि जो बेस्ट चीजें बाहर हो रही हैं उन्हें हम अपने शहर में लाएं और ऐसे रेट और वैल्यू पर दें जो उनकी लाइफ को बेहतर करें। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को प्रोडक्ट में वैल्यू दिखेगी तो वो उसका पैसा देने को तैयार हैं।

तारामंडल में बनेगा ग्रुप हाउसिंग, एचपीजीके और गैलेंट में एमओयू हुआ साइन

पॉम पैराडाइज में बनाए जाएंगे 300 अपार्टमेंट

उन्होंने गाड़ी का उदाहरण देते हुए कहा कि आज भी लोग माइलेज पूछते हैं यानी वैल्यू हर जगह देखी जाती है। हमारा प्रयास है कि सबसे जरूरी और सबसे अहम चीजों पर फोकस करके लोगों की लाइफ को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पॉम पैराडाइज में 300 अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। यहां पर हर वह सुविधा दी जाएगी जो दिल्ली और मुंबई में मिलती हैं। जहां रहने वाले लोग यह शान से कह सकेंगे कि मुंबई जैसी लग्जरी लाइफ अब गोरखपुर में मिल रही है।

प्रोजेक्ट की प्रमुख विशेषताएं

एचपीजीके ग्रुप के चेयरमैन अतुल सराफ ने बताया कि यहां पर लोगों को एक लग्जरी लाइफ मिलेगी। लोगों को झील का मनमोहक दृश्य और प्रकृति के करीब रहने का अनुभव मिलेगा। लगभग 300 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट में डुप्लेक्स अपार्टमेंट को भी शामिल किया जाएगा। लोगों को पर्याप्त कवर्ड पार्किंग और आधुनिक व्यवस्थाएं मिलेंगी। ऑक्सीजन पार्क तथा टहलने की और जॉगिंग के लिए वाकिंग ट्रैक बनाया जाएगा।

दो मजबूत और पारदर्शी सोच वाले व्यावसायिक घरानों का संगठन

गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि गैलेंट ग्रुप के साथ यह साझेदारी दो मजबूत और पारदर्शी सोच वाले व्यावसायिक घरानों का संगम है। दोनों समूह भरोसे और निरंतर प्रगति की नींव पर काम करते आए हैं। इस परियोजना के माध्यम से हम शहर को ऐसी सौगात देने जा रहे हैं जहां विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ प्रकृति का सुंदर समावेश होगा। हमारा संयुक्त संकल्प है कि ग्राहकों से किए गए वादों को पूरी तरह और निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। एचपीजीके के साथ साझेदारी करके बेहद खुशी हो रही है। यह सहयोग रियल एस्टेट के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण विकास के नए द्वार खोलेगा। इससे गोरखपुर के विकास को नई ऊंचाई मिलेगी। इस मौके पर गैलेंट के डायरेक्टर प्रखर अग्रवाल, डायरेक्टर शोभित मोहन दास भी मौजूद रहे।

तारामंडल में बनेगा ग्रुप हाउसिंग, एचपीजीके और गैलेंट में एमओयू हुआ साइन

विकास को मिलेगी गति

बतादें कि रामगढ़ताल गोरखपुर का एक बेहद खूबसूरत प्राकृतिक झील है जो अब पूर्वांचल के मरीन ड्राइव के नाम से जाना जाता है। एचपीजीके और गैलेंट के बीच हुए कंसोर्टियम समझौते (एमओयू) के तहत इस पूरे क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों में प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और टाउनशिप के विकास को गति मिलेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।