'मदर्स-डे पर बच्चों को मिला मातृत्व का एहसास': फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया उत्सव, स्पेशल डिश और गिफ्ट पाकर खिले नन्हे-मुन्हों के चेहरे

गोरखपुर|11 मई 2026
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया उत्सव, स्पेशल डिश और गिफ्ट पाकर खिले नन्हे-मुन्हों के चेहरे

मदर्स-डे पर रविवार को भावनात्मक तस्वीर सामने आई। शहर में मां से दूर रहने वाले बच्चों को ममता का एहसास मिला। नौका विहार स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में हुए अनोखे आयोजन ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस विशेष आयोजन में रेस्टोरेंट के ओनर आलोक अग्रवाल ने लगभग 70 से अधिक बच्चों को आमंत्रित किया था। सभी के लिए स्पेशल डिश बनवाई गई थी। इन बच्चों को रेस्टोरेंट में एक साथ बैठाकर भोजन कराया गया। विदाई से पहले सभी बच्चों को गिफ्ट पैकेट भी दिए गए। रेस्टोरेंट के इस भव्य आयोजन में शामिल होने वाले बच्चों के चेहरे की चमक देखते ही बन रही थी। इस सुकून भरे कार्यक्रम में आए बच्चों के चेहरे खिल उठे। शहर के सबसे अच्छे रेस्टोरेंट में मिले अपनेपन और प्यार की अमित छाप उनके दिल में सदैव के लिए संचित हो गई। बच्चों को मातृत्व का एहसास कराने के लिए ओनर आलोक अग्रवाल ने सभी को अपने हाथों से भोजन परोसा, नन्हे-मुन्हों ने भी बड़े दुलार से उनका अभिवादन किया। इस सराहनीय पहल में रेस्टोरेंट स्टाफ ने भी खूब मेहनत की और बच्चों की दिल से सेवा की। कई बच्चे पहली बार ऐसे रेस्टोरेंट पहुंचे थे। पूरा माहौल भावुक और खूबसूरत नजर आया। मदर्स-डे का यह आयोजन अब शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। शहर के प्रबुद्ध जनों के साथ ही युवा भी इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस कार्यक्रम के फोटो-वीडियो शेयर करने के साथ ही ओनर आलोक अग्रवाल को बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के साथ ही समाज में भी एक सकारात्मक संदेश जाता है। आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

बच्चों की सेवा करके सुकून मिला

नौका विहार पर पानी के बीच बना फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बच्चों के लिए नया और रोमांचक अनुभव रहा। कार्यक्रम में आए ज्यादातर बच्चों ने इससे पहले सिर्फ तस्वीरों में ऐसा रेस्टोरेंट देखा था। लेकिन इस बार उनका सपना पूरा हुआ। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद बच्चे बेहद उत्साहित और खुश दिखाई दिए। स्वादिष्ट भोजन के साथ झील के शानदार नजारे और पानी के बीच हिलकोरे लेते फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ने उनके अनुभव को अद्भुत बना दिया। बच्चों ने ताल फेसिंग रेस्टोरेंट में खूब तस्वीरें खिंचवाईं। कई बच्चे लगातार मुस्कुराते रहे। उनके चेहरे की चमक बता रही थी कि उनका ड्रीम पूरा हुआ है। रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर कार्यक्रम में आने वाले सभी बच्चों को खास एहसास कराया गया। किसी ने बच्चों को खाना परोसा। किसी ने उन्हें गिफ्ट देकर खुश किया। पूरे आयोजन के दौरान रेस्टोरेंट तालियों और हंसी के ठहाकों से गूंजता रहा। बाहर निकलते हुए बच्चों ने कहा, ऐसा दिन कभी नहीं भूलेंगे। कुछ बच्चे भावुक हुए तो रेस्टोरेंट के ओनर आलोक अग्रवाल ने उन्हें संभाला, बाद में मीडिया से बात करते हुए वे भी भावुक नजर आए। आलोक ने कहा कि हर व्यक्ति का मदर्स-डे सेलिब्रेट करने का अपना तरीका होता है। मुझे बच्चों और लोगों की सेवा करके सुकून मिलता है। इस खास दिन पर मैं बच्चों की सेवा करके सुकून महसूस कर रहा हूं।

दिव्यांग बच्चों तक भी पहुंचाया प्यार

सिर्फ रेस्टोरेंट तक ही आयोजन सीमित नहीं रहा। करीब 50 दिव्यांग बच्चों तक भी इस उत्सव को पहुंचाया गया। रेस्टोरेंट के ओनर आलोक अग्रवाल ने बच्चों के हॉस्टल पहुंचकर फूड पैकेट वितरित किए। उन्हें स्वादिष्ट भोजन के साथ ही अन्य जरूरी सामान दिया गया। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की इस मुहिम में अन्य स्वयंसेवी भी सेवा करते नजर आए। कई लोग बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाते दिखे। कार्यक्रम में सेवा और इंसानियत की खूबसूरत तस्वीर दिखाई दी। बच्चों के साथ खुशियां बांटकर लोगों ने काफी सुकून महसूस किया। कार्यक्रम शहरवासियों की जमकर सराहना मिल रही है। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में लोगों ने कहा, समाज को ऐसे कामों की जरूरत है। मदर्स-डे को खास बनाने का यह अनोखा तरीका सबसे स्पेशल है। कई यूजर्स ने इस मुहिम को प्रेरणादायक पहल कहते हुए इसे असल सामाजिक जिम्मेदारी बताया है।

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया उत्सव, स्पेशल डिश और गिफ्ट पाकर खिले नन्हे-मुन्हों के चेहरे

बच्चों की मुस्कान बनी सबसे बड़ी खुशी

रेस्टोरेंट ओनर आलोक अग्रवाल ने भावुक बातें साझा कीं। उन्होंने कहा, बच्चों की सेवा सुकून देती है। उनकी कोशिश रहती है, बच्चे खुशी और सुकून महसूस करें। हर बच्चे को खुशियां मिलनी चाहिए। समाज के वंचित और पिछड़े बच्चों को भी समान अवसर मिलना जरूरी है। दुर्भाग्यवश बहुत सारे बच्चे जिंदगी में किसी न किसी कारण से पिछड़ जाते हैं। ऐसे में छोटा प्रयास भी सकारात्मक पथ तैयार करता है। आलोक ने कहा, बच्चों की मुस्कान सबसे बड़ा इनाम है। उन्हें हमारे प्रयास से कुछ पलों की खुशी मिल जाए, यही हमारी सफलता है।

तस्वीरों में देखिए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का मदर्स-डे सेलिब्रेशन...

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया उत्सव, स्पेशल डिश और गिफ्ट पाकर खिले नन्हे-मुन्हों के चेहरे
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया उत्सव, स्पेशल डिश और गिफ्ट पाकर खिले नन्हे-मुन्हों के चेहरे
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया उत्सव, स्पेशल डिश और गिफ्ट पाकर खिले नन्हे-मुन्हों के चेहरे
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया उत्सव, स्पेशल डिश और गिफ्ट पाकर खिले नन्हे-मुन्हों के चेहरे
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया उत्सव, स्पेशल डिश और गिफ्ट पाकर खिले नन्हे-मुन्हों के चेहरे
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया उत्सव, स्पेशल डिश और गिफ्ट पाकर खिले नन्हे-मुन्हों के चेहरे
नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।