चिलमापुर रोड का अवैध निर्माण हुआ सील: बिना मंजूरी हो रहा था काम, GDA ने की कार्रवाई

गोरखपुर|1 घंटा पहले
बिना मंजूरी हो रहा था काम, GDA ने की कार्रवाई

जीडीए ने सोमवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिलमापुर रोड पर एक निर्माण को सील कर दिया। यह कार्रवाई रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के महुई सुघरपुर में कृष्णकुमार कन्नौजिया जनता विद्यालय के सामने की गई। अधिकारियों के अनुसार, यहां मो. शाह आलम पुत्र मो. इरफान अली व अन्य की ओर से बिना जरूरी स्वीकृति निर्माण कराया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को पूरी तरह सील कर दिया।

प्राधिकरण ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की संबंधित धाराओं के तहत की। अधिकारियों के अनुसार, शहर में बिना स्वीकृत मानचित्र या नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी के तहत चिलमापुर रोड पर यह कार्रवाई की गई।

अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

संयुक्त कार्रवाई प्राधिकरण के प्रभारी वाद एवं अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप के नेतृत्व में हुई। टीम में सहायक अभियंता धर्मेश गुप्ता, अवर अभियंता राकेश कुमार, प्रभात कुमार और संदीप सोनी समेत प्रवर्तन स्टाफ, प्रवर्तन दल और क्षेत्रीय पुलिस बल शामिल रहा।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

अधिकारियों ने कहा कि उपाध्यक्ष के निर्देश पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि निर्माण शुरू करने से पहले लेआउट और मानचित्र की स्वीकृति जरूर लें।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।