मजदूर आंदोलन के एक युग का अंत: नरमू के दिग्गज नेता केएल गुप्ता का निधन, लगातार 60 बार महामंत्री रहे गुप्ता

गोरखपुर|
नरमू के दिग्गज नेता केएल गुप्ता का निधन, लगातार 60 बार महामंत्री रहे गुप्ता

पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के दिग्गज नेता और वर्तमान अध्यक्ष केएल गुप्ता का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे गोरखपुर के पुर्दिलपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे 109 वर्ष के थे और पिछले करीब एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे।केएल गुप्ता के निधन की खबर फैलते ही पूर्वोत्तर रेलवे ही नहीं, पूरे भारतीय रेलवे में शोक की लहर दौड़ गई। रेल कर्मचारियों के बीच वे सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि मजदूर आंदोलन के एक पूरे युग के प्रतीक माने जाते थे।

60 बार बने महामंत्री, बनाया रिकॉर्ड

केएल गुप्ता ने नरमू के महामंत्री के रूप में लगातार 60 बार जिम्मेदारी संभाली थी। यह अपने आप में एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो भारतीय ट्रेड यूनियन आंदोलन में शायद ही किसी और नेता के नाम हो। उनकी नेतृत्व क्षमता, कर्मचारियों के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण ही यूनियन के सदस्य बार-बार उन्हें अपना नेता चुनते रहे। पिछले साल अस्वस्थता के चलते उन्होंने महामंत्री का पद छोड़ दिया था, लेकिन यूनियन के अध्यक्ष के रूप में वे अंत तक संगठन से जुड़े रहे और कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते रहे।

फेडरेशन और सभी यूनियनों ने जताया शोक

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, एनई रेलवे मजदूर यूनियन सहित अन्य कर्मचारी संगठनों ने गुप्ता के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्र, फेडरेशन के सहायक महामंत्री एवं नरमू के महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी, फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी व यूनियन के संयुक्त महामंत्री ओंकार नाथ सिंह, मंडल मंत्री संजय कुमार पांडेय ने उनके निधन को रेलवे मजदूर आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि केएल गुप्ता ने अपना पूरा जीवन रेल कर्मचारियों के हक और सम्मान की लड़ाई को समर्पित कर दिया था।गुप्ता के निधन से रेलवे के पुराने और नए सभी कर्मचारी दुखी हैं। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।