एमएलसी चुनाव: डॉ. संजयन ने जिला विद्यालय निरीक्षकों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में दबाव बनाने का लगाया आरोप, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर|
डॉ. संजयन ने जिला विद्यालय निरीक्षकों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में दबाव बनाने का लगाया आरोप, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। सपा के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को वरिष्ठ नेताओं के साथ मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

डॉ. संजयन त्रिपाठी ने निर्वाचन अधिकारी/मंडलायुक्त गोरखपुर को दिए ज्ञापन में कहा कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आजमगढ़ सहित अन्य जिलों के कई वित्तविहीन एवं वित्तपोषित विद्यालयों के प्रबंधकों ने शिकायत की है कि संबंधित जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक अपने कार्यालय के माध्यम से प्रबंधकों पर दबाव बना रहे हैं।

डॉ. संजयन ने जिला विद्यालय निरीक्षकों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में दबाव बनाने का लगाया आरोप, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विद्यालय की मान्यता वापस लेने की धमकी का आरोप

आरोप है कि प्रबंधकों को निर्देश दिया जा रहा है कि वे अपने विद्यालय के सभी तय मतदाता शिक्षकों से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में मतदान कराएं। ऐसा न करने पर जिलाधिकारी द्वारा उनके विद्यालय की मान्यता वापस लेने की धमकी दी जा रही है। डॉ. त्रिपाठी ने मंडलायुक्त से इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ को भी भेजा है।

डॉ. संजयन ने जिला विद्यालय निरीक्षकों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में दबाव बनाने का लगाया आरोप, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

ये रहे मौजूद

इस दौरान सपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के साथ निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, पूर्व मंत्री प्रहलाद यादव, जियाउल इस्लाम, मनुरोजन यादव, विंदा देवी, राजीव पांडेय, कीर्तिनिधि पांडेय, अखिलेश यादव, कपिल मुनि यादव, सिंहासन यादव, बृजनाथ मौर्य, जितेंद्र यादव, गवीश दुबे, धन्नजय सिंह सैथवार मौजूद रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।