गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रालर में घुसी परिवहन निगम की बस, चालक की मौत

गोरखपुर|

गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास परिवहन निगम की बस ट्रॉलर के पीछे जा घुसी। घटना में बस चालक की मौत हो गयी, बस में सवार 14 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ घटना स्थल पर पहुंचे, मौके का निरीक्षण कर राहत व बचाव कार्य एवं घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर हाईवे पर आवागमन शुरू करा दिया गया है।

वाराणसी से गोरखपुर आ रही रोडवेज की बस गुरुवार रात करीब 11:30 बजे गीडा क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास आगे चल रहे ट्रालर में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे में बस चालक वाराणसी के सेवापुरी निवासी दयाशंकर यादव की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा।

केबिन में फंस गया था चालक

पुलिस के अनुसार, ट्रालर आगे चल रहा था। पीछे से आ रही रोडवेज बस अचानक जा घुसी। टक्कर के बाद चालक केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बुरी तरह उसमें फंस गया। चालक का नाम दयाशंकर यादव है जो, बसहुपुर, सेवापुरी, वाराणसी का रहने वाला हैं। आसपास के लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे में घायल यात्री

हादसे में घायल अरविंद कुमार गुप्ता , बांसगांव, ज्ञानवती देवी, संतकबीरनगर, अन्नू पुत्री विश्वनाथ निवासी पादरी बाजार, राकेश यादव ,जौनपुर, रागिनी मिश्रा कौड़ीराम, सुमन मिश्रा, गोरखपुर, अमरजीत प्रसाद गोरखपुर, हुमायूं हाशमी गोरखपुर, मो. रफी गोरखपुर, मो. इमरान गोरखपुर, सुरेश गुप्ता मझगावां, संदीप कुमार गोला और सुंदरी संतकबीरनगर भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।