गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कॉलेज में ​ खिलाड़ियों के बीच हिंसक झड़प: फुटबॉल लीग ए डिवीजन का हो रहा था मैच, फाइनल मुकाबला रद्द

गोरखपुर|12 घंटे पहले
फुटबॉल लीग ए डिवीजन का हो रहा था मैच, फाइनल मुकाबला रद्द

गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के मैदान पर रविवार को आयोजित गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिवीजन का फाइनल मैच खिलाड़ियों के बीच हुई हिंसक झड़प और मारपीट के कारण रद्द कर दिया गया। मैदान पर स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों ने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।।

यह खिताबी मुकाबला पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय और सद्भावना फुटबॉल क्लब के बीच खेला जा रहा था। पहले हाफ में एनई रेलवे की टीम 1-0 से आगे चल रही थी। दूसरे हाफ की शुरुआत में पेनाल्टी कॉर्नर पर रेफरी के एक फैसले को लेकर विवाद शुरू हो गया। रेफरी के फैसले पर नाराजगी जताते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ी पहले आपस में बहस करने लगे, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और लात-घूसों में बदल गई।

कप्तानों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप

दोनों टीमों के कप्तानों ने भी एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल के पहुंचने के बाद मामला शांत कराया गया लेकिन खिलाड़ियों के व्यवहार और मैदान पर बने माहौल को देखते हुए मैच आगे नहीं कराया जा सका।

समिति करेगी मामले की जांच

आयोजन सचिव डॉ. आमिल हयात खां ने बताया कि खिलाड़ियों के आपस में भिड़ने के कारण फाइनल मुकाबला रद्द करना पड़ा। खेल के दौरान खिलाड़ियों की ओर से बार-बार अनुशासन का उल्लंघन किया जा रहा था। घटना को गंभीरता से लिया गया है। अनुशासन समिति पूरे मामले की जांच करेगी और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। अनुशासन समिति के सदस्य हमजा खां ने कहा कि खिलाड़ियों के इस व्यवहार से खेल भावना प्रभावित हुई है।

डिवीजन बी का मुकाबला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

अनुशासन समिति के सदस्य हमजा खां के अनुसार, इस घटना की पूरी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषी खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मैच दोबारा होगा या नहीं, इसका फैसला भी समिति ही करेगी। इसी मैदान पर लीग के बी डिवीजन का फाइनल मुकाबला भी खेला गया, जो शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस मैच में ब्लू सफायर ने सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।