गोरखपुर में मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर कार बनी आग का गोला: चालक ने कूदकर बचाई जान, एक घंटे तक यातायात रहा प्रभावित

गोरखपुर|

मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर चलती कार अचानक आग की चपेट में आ गई। ओवरब्रिज के बीच पहुंचते ही इंजन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में कार से तेज लपटें उठने लगीं। आग विकराल होती देख चालक ने सूझबूझ दिखाई और चलती कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और धू-धूकर जलने लगी। घटना के बाद ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शाहपुर थाना पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को कौवाबाग अंडरपास की ओर डायवर्ट किया।

दमकल ने मशक्कत के बाद बुझाई आग

पुलिस ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की। कार में आग लगने की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।