गोरखपुर में बेकाबू डंपर ने कार को घसीटा: पुलिस ने पीछा कर रुकवाया, बाल-बाल बचे कार सवार

गोरखपुर|

नौसड़ चौराहे पर देर रात तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को टक्कर मारने के बाद कई मीटर तक घसीट दिया। टक्कर के बाद डंपर चालक ने वाहन नहीं रोका, जिससे कार में बैठे लोगों की जान खतरे में पड़ गई। चौराहे पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की नजर घटना पर पड़ते ही उन्होंने तत्काल डंपर का पीछा किया और उसे रुकवा लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से बच गया।

घटना गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ चौराहे की है। देर रात सड़क पर जा रही कार को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बावजूद डंपर चालक ने वाहन रोकने के बजाय कार को अपने साथ सड़क पर काफी दूर तक घसीटता रहा। कार के अंदर मौजूद लोगों के लिए यह बेहद खतरनाक स्थिति थी। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब डंपर को कार घसीटते देखा तो तुरंत हरकत में आए और पीछा कर उसे रुकवाया।

पुलिस की हिरासत में चालक

डंपर रुकवाने के बाद पुलिस ने सबसे पहले कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के बाद नौसड़ चौराहे पर कुछ समय के लिए दहशत मच गई और मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। कार सवार की ओर से दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिसकर्मियों ने की तत्काल कार्रवाई

मामले में क्षेत्राधिकारी गीडा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर को रुकवाया और कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को हिरासत में लिया गया है और तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। कार की हालत देखकर टक्कर की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।