गोरखपुर में स्कूल बस ने महिला को मारी टक्कर; मौत: मौके से फरार हुआ चालक, ग्रामीणों ने किया हंगामा

गोरखपुर|

गोरखपुर के चौरी चौरा में एक तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को घेर लिया और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस को अपने कब्जे में ​ले लिया।

जानकारी के अनुसार, हादसा शिवपुर गांव के बिंटोलिया टोले की हैं। सरदार नगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने के लिए गांव गई थी। इसी दौरान बस की चपेट में आने से शिवपुर निवासी माधुरी देवी (60), पत्नी हीरालाल निषाद, गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और बस को घेर लिया। इसी बीच चालक बस छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल माधुरी देवी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राशन लेकर घर लौट रही थी महिला

ग्रामीणों का आरोप है कि माधुरी देवी राशन लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान स्कूल बस चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद शव को बस में रखकर काफी देर तक हंगामा किया और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

सूचना मिलने पर चौरी चौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को चालक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है।

चालक की तलाश जारी

प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि स्कूल बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। उन्हें सीएचसी चौरी चौरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच चल रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।