अस्पताल में आपदा से निपटने की तैयारी परखी: दुर्गावती हॉस्पिटल में हुई मॉक ड्रिल, निकासी और बचाव का कराया अभ्यास

गोरखपुर|

आपदा की स्थिति में अस्पताल की तैयारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया को परखने के लिए दुर्गावती हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल कराई गई। आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने काल्पनिक आपदा की स्थिति बनाकर अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों की तत्परता, निकासी व्यवस्था तथा बचाव प्रक्रिया का परीक्षण किया। इस दौरान सीओ, एसडीएम, तहसीलदार समेत आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारी मौजूद रहे।

मॉक ड्रिल के दौरान आग, भूकंप, गैस रिसाव जैसी आकस्मिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और राहत-बचाव कार्य संचालित करने का अभ्यास कराया गया। कर्मचारियों को आपात स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य के साथ निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के अनुसार काम करने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सायरन, निकासी मार्ग, सुरक्षित स्थान और बचाव उपकरणों के सही इस्तेमाल की प्रक्रिया भी परखी।

कमियों की पहचान पर जोर

आपदा प्रबंधन टीम ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और निकासी व बचाव प्रक्रिया को व्यवहारिक तौर पर जांचा। अधिकारियों ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों की तैयारी को परखना तथा व्यवस्था में संभावित कमियों की पहचान करना है। सामने आई कमियों को भविष्य में दूर करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में दुर्गावती हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनोज यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, डॉ. शान्तनु मल्ल, राजकमल यादव, शिवम विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित अस्पताल के कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।