गोरखपुर में पीएनजी ज्वैलर्स में भव्य कुंदन-पोलकी प्रदर्शनी शुरू: देशभर के खास डिजाइनों का आकर्षक संग्रह, ग्राहकों के लिए खास अवसर

गोरखपुर|1 घंटा पहले
देशभर के खास डिजाइनों का आकर्षक संग्रह, ग्राहकों के लिए खास अवसर

शहर के मेडिकल रोड स्थित पीएनजी ज्वैलर्स में रविवार को कुंदन-पोलकी ज्वेलरी की भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में देशभर के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार पारंपरिक और आधुनिक आभूषणों का विशेष संग्रह ग्राहकों के लिए प्रस्तुत किया गया है। उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने प्रदर्शनी की भव्यता और आभूषणों की उत्कृष्ट शिल्पकला की सराहना करते हुए इसे शहर के ग्राहकों के लिए एक खास अवसर बताया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथियों डॉ. ऋचा मोदी, गौरव जायसवाल और रीना जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा फीता काटकर किया। इस अवसर पर असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर संतोष राय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में मौजूद ग्राहकों और आमंत्रित अतिथियों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित आभूषणों के अनूठे संग्रह और सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना की।

ब्रांच मैनेजर विशाल चौबे।
ब्रांच मैनेजर विशाल चौबे।

देशभर के कारीगरों की कला का अनूठा संगम

ब्रांच मैनेजर विशाल चौबे ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित प्रत्येक कुंदन-पोलकी आभूषण देश के विभिन्न राज्यों के अनुभवी शिल्पकारों की उत्कृष्ट कारीगरी का उदाहरण है। राजस्थानी पोलकी की शाही भव्यता से लेकर पारंपरिक कुंदन की बारीक नक्काशी तक, हर डिजाइन भारतीय विरासत और आधुनिक सौंदर्यबोध का अद्भुत मेल प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान चयनित आभूषणों पर 100 प्रतिशत तक की छूट का विशेष ऑफर भी ग्राहकों को दिया जा रहा है। इससे प्रीमियम ज्वेलरी आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध होगी।

मुख्य अतिथि डॉ. ऋचा मोदी।
मुख्य अतिथि डॉ. ऋचा मोदी।
मुख्य अतिथि गौरव जायसवाल।
मुख्य अतिथि गौरव जायसवाल।

अतिथियों ने की प्रदर्शनी की सराहना

मुख्य अतिथि डॉ. ऋचा मोदी ने कहा कि पीएनजी ज्वैलर्स का यह आयोजन सराहनीय है। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदर्शनी में प्रस्तुत आभूषणों का संग्रह बेहद आकर्षक है। विशेष रूप से महाराष्ट्र की पारंपरिक ज्वेलरी को शहर में देखने और खरीदने का अवसर ग्राहकों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा। वहीं गौरव जायसवाल ने कहा कि उनका पीएनजी ज्वैलर्स से पुराना जुड़ाव है और यहां हमेशा पारिवारिक माहौल का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि पहले जिन खास डिजाइनों को देखने के लिए पुणे या महाराष्ट्र जाना पड़ता था, वे अब शहर में ही उपलब्ध हैं। यह शहर के ग्राहकों के लिए गर्व और सुविधा दोनों की बात है।

पीएनजी ज्वैलर्स के शोरूम में ज्वेलरी देखते ग्राहक।
पीएनजी ज्वैलर्स के शोरूम में ज्वेलरी देखते ग्राहक।

देशभर में 150 से अधिक शोरूम

पीएनजी ज्वैलर्स ने गोरखपुर और आसपास के लोगों से परिवार सहित प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की है। संस्था के अनुसार, पीएनजी ज्वैलर्स लगभग 194 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित ज्वेलरी संस्था है। देशभर में इसके 150 से अधिक शोरूम संचालित हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में गोरखपुर सहित छह शोरूम ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं। प्रदर्शनी सीमित अवधि के लिए आयोजित की गई है, जहां पारंपरिक और आधुनिक आभूषणों का विशेष संग्रह उपलब्ध रहेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।