गोरखपुर के PNG ज्वैलर्स में कुंदन-पोलकी मेले की हुई शुरुआत: मेकिंग चार्ज पर 50 से 100% तक की भारी छूट मिल रही, मैनेजर बोले- गुणवत्ता और भरोसा है हमारी पहचान

गोरखपुर|

शहर के मेडिकल रोड स्थित पीएनजी ज्वैलर्स में आज कुंदन-पोलकी मेले की शुरुआत हो रही है। नौ अगस्त तक चलने वाले मेले में ग्राहकों को कुंदन-पोलकी ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 50 से 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इस दौरान आकर्षक डिजाइनों के साथ विभिन्न राज्यों की ज्वेलरी भी खरीददारी के लिए उपलब्ध रहेगी। कंपनी का दावा है कि पीएनजी शोरूम में मिलने वाली कुंदन-पोलकी ज्वेलरी अन्य प्रतिष्ठानों की तुलना में ग्राहकों के लिए अधिक लाभकारी होगी।

शोरूम के मैनेजर विशाल चौबे ने बताया कि पीएनजी ज्वैलर्स 194 वर्ष पुरानी कंपनी है, जिसकी शुरूआत महाराष्ट्र से हुई थी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कंपनी के छह शोरूम संचालित हैं और भविष्य में इसके विस्तार की योजना है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के भरोसे और ज्वेलरी की गुणवत्ता के कारण कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है।

पीएनजी ज्वैलर्स में कुंदन-पोलकी मेले के शुभारंभ के मौके पर मैनेजर विशाल चौबे ने मीडिया से बातचीत में ऑफर्स की जानकारी दी।
पीएनजी ज्वैलर्स में कुंदन-पोलकी मेले के शुभारंभ के मौके पर मैनेजर विशाल चौबे ने मीडिया से बातचीत में ऑफर्स की जानकारी दी।

रक्षाबंधन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा विशेष कलेक्शन

मैनेजर विशाल ने बताया कि मेले के दौरान ग्राहकों के लिए शुद्ध, गुणवत्तायुक्त, शानदार डिजाइन और प्रतिस्पर्धी कीमतों के साथ ज्वेलरी पेश की जाएगी। कुंदन-पोलकी मेले के बाद बैंगल्स मेला और मंगलसूत्र मेला भी आयोजित किया जाएगा, ताकि ग्राहकों को विभिन्न अवसरों पर बेहतर विकल्प मिल सके। रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए शोरूम में गोल्ड और सिल्वर राखियों का विशेष कलेक्शन भी उपलब्ध है। इनकी कीमत 200 से 250 रुपये के बीच रखी गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।