बड़हलगंज में हुआ 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा रामलीला मैदान, कड़े सुरक्षा घेरे में संपन्न हुआ भव्य आयोजन

बड़हलगंज में विजयादशमी पर बड़हलगंज में दशहरे का उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत कार्यालय के निकट स्थित रामलीला मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। रावण दहन के दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और महिलाओं समेत सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे। पुतले में आग लगते ही लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए और बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया।
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन
दशहरे के मद्देनजर शासन-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दशहरा असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। बड़हलगंज में आयोजित रावण दहन ने इसी पारंपरिक संदेश को एक बार फिर जनमानस तक पहुंचाया।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

