शादी का झांसा, होटल में संबंध और फिर दूरी…: गोररखपुर में पूर्व सांसद पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, जानें मामला

गोरखपुर|
गोररखपुर में पूर्व सांसद पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, जानें मामला
सेव सूची

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक युवती ने पूर्वांचल के एक पूर्व सांसद पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने की मांग की और अपने मोबाइल में पूर्व जनप्रतिनिधि के साथ की तस्वीरें और कथित शादी की फोटो दिखाने का दावा किया।

युवती के अनुसार, वह रामगढ़ताल क्षेत्र की एक फाइनेंस कंपनी में काम करती है। उसने आरोप लगाया है कि पूर्व जनप्रतिनिधि ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे होटल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए और मंदिर में शादी का स्वांग भी रचा। अब शादी की बात करने पर टालमटोल की जा रही है, नंबर ब्लॉक कर दिया गया है और दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस मोबाइल में मिली तस्वीरों की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने पूर्व सांसद से भी संपर्क किया, जिन्होंने पार्टी के काम से बाहर होने की जानकारी दी है। सीओ कैंट ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।