गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव: सपा ने झोंकी ताकत, प्रहलाद यादव और मोहसिन खान ने की डॉ. संजयन त्रिपाठी को जिताने की अपील

गोरखपुर|
सपा ने झोंकी ताकत, प्रहलाद यादव और मोहसिन खान ने की डॉ. संजयन त्रिपाठी को जिताने की अपील

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव और पूर्व मंत्री डॉ. मोहसिन खान ने सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी को जिताने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से शिक्षकों के हकों के लिए लड़ती आई है। भाजपा के 10 साल के शासन में मानदेय शिक्षकों की अनदेखी हुई है। उन्होंने वादा किया कि सपा सरकार बनते ही शिक्षकों के सारे वादे पूरे होंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रोफेसरों की रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष है, जबकि यूपी के राज्य विश्वविद्यालयों में 62 वर्ष है। सपा सरकार आने पर इसे बढ़ाकर 65 वर्ष किया जाएगा। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार अपनी ही नीतियों में उलझकर चौथे नंबर पर खिसक चुके हैं। प्रदेश का पीडीए-पीड़ित, दुखी, अपमानित वर्ग बदलाव चाहता है और अखिलेश यादव के साथ है।

शिक्षक हितों के लिए भाजपा ने नहीं किया कोई काम

पूर्व मंत्री डॉ. मोहसिन खान ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने शिक्षकों के हित, मानदेय और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) पर कोई काम नहीं किया। 2027 में सपा सरकार बनते ही पहला वादा ओपीएस बहाल करने का होगा। उन्होंने कहा कि बेहद कम वेतन पर पढ़ा रहे मानदेय शिक्षकों को योग्यता के अनुसार सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा। राज्य विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों की रिटायरमेंट उम्र भी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के समान 65 वर्ष की जाएगी। समाज का हर वर्ग, युवा और शिक्षक अब सपा के साथ एकजुट है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।