गोरखपुर में ऑटो में छूटा छात्राओं का बैग: चालक ने तत्काल पुलिस को सौंपा सामान, आधार कार्ड से तलाश कर लौटाया पूरा कैश

गोरखपुर|

तारामंडल क्षेत्र से ऑटो में सवार हुईं दो छात्राएं रास्ते में उतरते समय अपना बैग वाहन में ही भूल गई थीं। ऑटो चालक मोहम्मद हुसैन ने बैग मिलने के बाद उसे अपने पास रखने के बजाय काली मंदिर के पास तैनात टीएसआई संतोष शुक्ला को सौंप दिया। चालक और पुलिस की तत्परता के चलते छात्राओं का जरूरी सामान सुरक्षित वापस मिल सका। जल्दबाजी में ऑटो में छूटा जरूरी दस्तावेजों और नकदी से भरा बैग जब छात्राओं को वापस मिला तो उनकी चिंता दूर हो गई।

बैग की जांच करने पर उसमें आधार कार्ड, परीक्षा का प्रवेश पत्र और 1,050 रुपये नकद मिले। हालांकि छात्राओं का कोई मोबाइल नंबर या अन्य संपर्क माध्यम बैग में मौजूद नहीं था। ऐसे में टीएसआई संतोष शुक्ला ने मामले की जानकारी सिटी कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद कंट्रोल रूम की टीम ने बैग में मिले दस्तावेजों में दर्ज विवरण के आधार पर छात्राओं की जानकारी जुटानी शुरू की। जांच के दौरान उनका मोबाइल नंबर तलाश लिया गया और दोनों से संपर्क कर बैग मिलने की सूचना दी गई।

छात्राओं को जांच के बाद सौंपा पूरा सामान

सूचना मिलने के बाद दोनों छात्राएं मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने उनकी मौजूदगी में बैग और उसमें रखे सामान की जांच की। इसके बाद आधार कार्ड, परीक्षा का प्रवेश पत्र, नकदी समेत पूरा सामान छात्राओं को सौंप दिया गया। जरूरी दस्तावेज और रुपये सुरक्षित वापस मिलने पर छात्राओं ने राहत की सांस ली। उन्होंने ऑटो चालक मोहम्मद हुसैन की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता की सराहना की।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।